फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 24 हजार रुपये

Sat, 09 Nov 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खरक पांडवा में कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 24 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सेल्समैन अशोक की शिकायत पर कलायत पुलिस ने कलायत निवासी रवि, अन्नु, रोहित, सानू व अंकुश पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंप के सेल्समैन अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को वह करीब 12 बजे वह जोरा सिंह व सचिन एसएस फिलिंग स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। रात्रि 12 व 12:30 के बीच दो लड़के बुलेट मोटर साइकिल पर वहां आए। उनके आने के करीब 10 मिनट बाद तीन युवक और एक मोटर साइकिल पर वहां पहुंचे। इसके बाद युवकों ने उससे रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने मार पीट शुरू कर दी। जाते जाते वे लोग 24 हजार रुपए व आधार कार्ड ले गए और मैनेजर कार्यालय के शीशे भी तोड़ गए उन्होंने पंप के मालिक विजय सहारण को फोन पर पूरी जानकारी दी। उन्होंने उसे कलायत के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में उनके मुंह, सिर व आंखों पर गहरी चोटें आईं। कलायत अस्पताल से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में रैफर किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें