फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, एक नया केस समेत 40 पहुंची संख्या

Sat, 09 Nov 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अब नवंबर महीना शुरू होने के बाद डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। बता दें कि वीरवार को डेंगू के इस बार के सीजन के सबसे अधिक सात नए संक्रमित मरीज मिले थे। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और नया संक्रमित केस मिला है। यह संक्रमित केस जनकपुरी कॉलोनी में मिला है। पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के केस मिल रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है और जगह जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जिले में 16 जगहों पर लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के 10 हजार 480 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। दूसरी ओर 35 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। अब तक 3105 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2525 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
शहर में फॉगिंग न होने के कारण डेंगू का यह डंक बढ़ रहा है। पिछले साल पूरे सीजन में 118 संक्रमित मिले थे। यह पिछले पांच साल के रिकॉर्ड में सबसे कम रहा था। स्वास्थ्य विभाग का तो दावा है कि सभी ग्राम पंचायतों और नगर परिषद व नगर पालिका में डेंगू से बचाव के लिए दवाएं दी गई हैं। परंतु नगर परिषद की ओर से अभी तक शहर के अधिकतर क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं करवाई गई। फोगिंग न होने की स्थिति में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ रेनू चावला ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें और आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें