फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 24 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार को कोरोना के एकाएक मामले बढ़ गए और 24 नए केस मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण के 60 केस एक्टिव हैं। इनमें 55 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में और चार मरीज नागरिक अस्पताल और एक मरीज का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 14,499 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 67 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 18 लाख 18 हजार 813 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। मंगलवार को 2091 व्यक्तियों को टीका लगाया।
डीसी ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 97.02 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.91 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.57 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 12,573 व्यक्तियों में से 12,518 ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, कैथल जिले में नौ लाख 15 हजार 628 व्यक्तियों को पहली डोज, आठ लाख 49 हजार 863 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 53 हजार 322 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण होने वाले व्यक्तियों में 16 हजार 913 हेल्थ केयर वर्कर्स, 12 हजार 800 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 37 हजार 361, 15 से 17 वर्ष के बच्चों को 90 हजार 554, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख 54 हजार 223 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख 37 हजार 776, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के दो लाख 69 हजार 186 व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें