फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक दिन में कोरोना के 23 नए मामले

Thu, 20 Apr 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक ही दिन 23 कोरोना के केस सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 56 हो गई है। गौरतलब है कि देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कैथल में भी कोरोना के कई केस सामने आए। अब तक दो लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। बुधवार को आए 23 मामलों में खेड़ी गुलामअली, डयोडखेड़ी, कलायत, गुहला, बड़सिकरी, कटोड़ा, नंदकरण माजरा निवासी हैं। लोगों को कोरोना से सावधानी रखने की आवश्यकता है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूर लगाएं। हाथों को साफ रखने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लेकर लोग जागरूक रहें। मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का ख्याल रखेँ। बुधवार को 23 केस आए हैं। आमजन को कोरोना को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें