फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 23 शिकायतें, 11 का मौके पर समाधान

Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सभी समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम अजय व सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र संबंधित नौ शिकायतें आई, जिसमें से पांच का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पुलिस से संबंधित एक शिकायत आई। नगर परिषद कैथल से जुड़ी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित सात शिकायतें आईं, जिनके जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में दो शिकायतें आईं, जनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। गुहला एसडीएम कार्यालय में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से सभी का मौके पर ही निवारण कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें