फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा की नीतियों से 21,854 युवा परीक्षा से हुए वंचित ः आदित्य

Sun, 27 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला करते हुए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) प्रक्रिया को युवाओं के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर तकनीकी खामियां छोड़ी गईं, जिनके चलते 21,854 युवा परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीईटी में नीट और क्लैट जैसी पारदर्शी प्रक्रिया लागू होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि चयन आयोग और सरकार की लापरवाही ने युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है। सुरजेवाला ने सरकार से सीधी मांग की है कि वह इस मामले में स्पष्ट जवाब दे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें