फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले के 2163 लोगों को मिला आशियाना

Tue, 14 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जहां प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। वहीं, जिला प्रशासन पात्र लाभार्थी तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करें तो इस योजना के तहत जिले में अब तक शहरी क्षेत्र में 2163 लोगों के आशियाने बनाए गए हैं।

इसके तहत अब तक करीब 68 करोड़ 42 लाख रुपये की अनुदान राशि लोगों को प्रदान की गई है। शेष लाभार्थियों के आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। यह जानकारी देते हुए डीसी प्रीति ने बताया कि इस योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक पहली किस्त 3218 लोगों, दूसरी किस्त 2675 को व तीसरी किस्त 2163 लाभार्थियों को मिल चुकी है।
विज्ञापन


पहली व दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को पोर्टल पर आवेदन करना होता है। इसके बाद तय नियम एवं शर्तों के अनुसार नगर परिषद / नगर पालिका की टीम संबंधित के घर का दौरा करती है। शर्तों को पूरा करने वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना पात्र लोगों के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। पात्र लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए इस योजना के तहत दो लाख 50 हजार रुपये की राशि मिलती है। डीएमसी सुशील कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिनके पास स्वयं का आवास अथवा भूखंड से संबंधित रजिस्ट्री अथवा लंबी अवधि का पट्टा की प्रति उपलब्ध हो। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थी नवीन आवास निर्माण हेतु अधिकतम अनुदान राशि दो लाख 50 हजार रुपये व विस्तार आवास निर्माण हेतु एक लाख 50 हजार दिए जाते हैं। जिले के शहरी क्षेत्रों में कुल 4880 लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।
इनको मिली तीनों किस्त
कैथल नगर परिषद 722 लाभार्थी

चीका नगर पालिका 526 लाभार्थी

पूंडरी नगर पालिका 403 लाभार्थी

कलायत नगर पालिका 383 लाभार्थी

राजौंद नगर पालिका 129 लाभार्थी

कुल 2163 लाभार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें