फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को दिखाई शहर में कचरे की जमीनी हकीकत, शहर के सबसे बड़े कन्या स्कूल के निकट लगे कचरे के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में गए थे डीसी, हकीकत दिखाने स्कूल पहुंच गए दुकानदार
विज्ञापन

डीसी को दिखाई शहर में कचरे की जमीनी हकीकत, शहर के सबसे बड़े कन्या स्कूल के निकट लगे कचरे के अंबार
फोटो नंबर-01 से 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए बाजार में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे डीसी को लोगों ने कचरे को लेकर जमीनी हकीकत दिखाई। कालोनी व आस-पास के बाजारों से दुकानदार एकत्रित होकर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में ही पहुंच गए और डीसी से यहां बनाए गए कचरा प्वाइंट को हटाने की मांग की।
लोगों के आग्रह पर डीसी छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद कचरे के डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचे। जहां दुकानदारों ने नपा के उप प्रधान पवन थरेजा को भी बुला लिया। दुकानदार डॉ. रंति रमन, अशोक, गिरिश, बलराज, प्रताप ओमप्रकाश, दीपक, वत्स ने डीसी से कहा कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि इस समस्या को करीब छह महीने को बीतने को हैं। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। यहां पर बदबू का आलम है। छात्राओं को इस कचरे के कारण कई बार कपड़े खराब होने के चलते स्कूल से वापस लौटना पड़ता है। जिस जगह कचरा डाला जाता है, वहां से निकलकर सड़क पर फैल जाता है। कई-कई दिन कचरे का उठान नहीं होता।
विज्ञापन

डीसी ने दिया आश्वासन, दीवार बना, स्थायी कर्मचारी कराऊंगा तैनात : डीसी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस समस्या के निपटारे के तहत यहां पर सात से आठ फुट की दीवार बनवा देंगे। इसके साथ ही यहां पर चार कर्मचारी घंटों की शिफ्ट के अनुसार इसी स्थान पर तैनात करवा दिए जाएंगे। फिलहाल से यहां पर यह कचरा उठवा दिया जाएगा है। दीवार बनाने का कार्य शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा।

डंपिंग यार्ड पर पुलिस की मदद लेकर डाला कचरा, दोपहर बाद फिर धरने पर बैठे किसान
कैथल। खुराना रोड पर चल रहे डंपिंग यार्ड के मामले में मंगलवार को नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच कचरे की ट्रॉलियां तो डाल दी। लेकिन सूचना मिलते ही काफी संख्या में पहुंचे किसानों ने फिर वहां डेरा डाल लिया और दोपहर बाद ट्रॉलियां वहां खाली नहीं होने दीं।
बता दें कि सोमवार को नपा के चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, नपा अधिकारी, पुलिस व पार्षदों ने किसानों को आश्वासन देने के लिए गए थे। यहां पर किसान मान नहीं रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एफआईआर की चेतावनी किसानों की दी। जिसके बाद यहां पर कचरा डाला गया है।
वहीं किसान प्रतिनिधि सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि किसान नेता दिल्ली में प्रदर्शन में हैं। यहां किसानों की संख्या कम होने के कारण प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है। बुधवार से 24 घंटों का धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को सुरक्षा देकर डंप कराया कचरा : एसएचओ सिटी मनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने किसानों द्वारा आश्वासन न मानने पर किसानों को एफआईआर करने की चेतावनी दी है। इसके बाद मंगलवार को नपा के कर्मचारियों को सुरक्षा देकर भेजा गया था। यहां पर कुछ ट्रॉलियों व गाड़ियों के कचरे को डंप करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें