फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार को पाड़ला रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर यशपाल प्रजापति ने इस आयोजन में भाग लिया। वहीं अध्यक्षता प्रधान सूबेदार भागचंद ने की। कार्यक्रम की शुरूआत हवन के साथ हुई। उसके बाद भजन कीर्तन जयपाल एवं पार्टी ने किया।
विज्ञापन

यशपाल प्रजापति ने कहा कि हमें महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए व समाज को एक जुट होकर समाज में हो रही बुराइयों को दूर करना चाहिए। सूबेदार भागचंद ने आए हुए समाज के लोगों का स्वागत किया व सरकार से मांग की कि हरियाणा में प्रजापति समाज के गांवों वह शहरों में बर्तन बनाने वाली पकाने के आवे व पंजावो की जगह को प्रजापति समाज के नाम किया जाए। राजनीतिक दलों द्वारा प्रजापति समाज को जनसंख्या के आधार पर टिकटें दी जाए। मिट्टी कला बोर्ड को स्थाई किया जाए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवीण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर भजनों विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल शेर सिंह, सतबीर सिंह, रमेश राजौंद, ओमप्रकाश, पवन कुमार, रामफल, ऋशिपाल, अजमेर खुराना, गुरदेव कालिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो संख्या-39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें