फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भेड़-बकरी चोरी के मामले में 2022 का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने वर्ष 2022 के भेड़-बकरी चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) पकड़ो स्टाफ ने काबू किया। इस मामले में पहले भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई राजकुमार की टीम ने नैना गांव निवासी रोहित को पकड़ा। रोहित वर्ष 2022 से भूमिगत चल रहा था। उस पर आरोप है कि 20 दिसंबर 2022 की रात नैना गांव में अपने अन्य साथियों के साथ एक पशु बाड़े से 69 भेड़-बकरियां चोरी की थीं। थाना पुंडरी में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि रोहित गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय तक छुपा हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें