कैथल। पुलिस ने आटो सेंटर से गाड़ियों के पुर्जे, गीयर बॉक्स व अन्य सामान चुराकर पंजाब में बेचने के लिए जा रहे दो आरोपी चौकी अनाज मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से संपूर्ण चोरी की संपत्ति के अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त मारुति कार भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी 18 मार्च को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि चंदाना रोड कैथल निवासी नरेश कुमार की जींद रोड बाईपास चौक के नजदीक एसएस आटो सेंटर के नाम से दुकान है, जहां वह पुरानी गाड़ियों की खरीद बेच का काम भी करता है। दुकानदार ने काफी संख्या में कंडम हो चुकी गाड़ियों के पुर्जे निकाल कर दुकान में रखे हुए थे, जबकि दुकान के साथ लगते बाड़ा में गीयर बॉक्स, इंजन व अन्य सामान रखा हुआ था। गत 12/13 मई की रात अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर बडे़ पैमाने पर अंदर रखे गाड़ियों के कलपुर्जे व बाहर रखे सामान सहित करीब 90 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ले गए।
एसपी ने बताया चौकी अनाज मंडी प्रभारी सबइंस्पेक्टर रणबीर सिंह की अगुवाई में मामले की जांच एसआई धर्मपाल की टीम द्वारा करते हुए शाम के समय चंदाना रोड बाईपास चौक से एक संदिग्ध मारुति कार में सवार प्यौदा रोड कैथल निवासी सोनू तथा गांव प्यौदा निवासी कुलदीप उर्फ बाबा दीपनाथ को काबू कर लिया, जिसके कब्जे से मारुति कार में संपूर्ण चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई। वारदात में प्रयुक्त की जा रही मारुति कार भी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई। पूछताछ दौरान आरोपियों ने कबूला कि वे चोरी का सामान को खनौरी पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।