फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा इनलो व इनसो ने जिला एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा इनेलो व इनसो ने जिला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-9
कैथल। इनसो के छात्रों के बढ़ती महंगाई और बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल, के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम कमलप्रीत कौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा इनलो हल्का प्रधान शुभम गुप्ता ने की। जिसमें मुख्यातिथि इनसो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर ढांडा, पूर्व इनसो जिलाध्यक्ष दर्पण मित्तल ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

जयवीर ढांडा ने कहा कि महंगाई से छात्र, व्यापारी सभी दुखी हैं। उन्होंने छात्रों को सरकार के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा आवाज उठाने की बात कही। दर्पण मित्तल ने कहा कि यह सरकार छात्र व युवा विरोधी है। आने वाला समय इनेलो का है। इनेलो में युवाओं के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने छात्र संघ चुनाव पर भी सरकार की निंदा की। शुभम गुप्ता ने सरकार की नीतियों के खिलाफ युवाओं को एकजुट होने की अपील की। इस मौके कुलदीप सीवन, बिट्टू शर्मा, काला पट्टी अफगान, जस्सी पट्टी अफगान, विकास ढांडा, पंकज शर्मा सोथा, विशाल कौशिक, हिमांशु सोथा, दीप पंडित, प्रद्युमन कंसल, शुभम गर्ग पौवा, दीपांशु कैथल, रितिक गर्ग, प्रणव गुप्ता, मंजीत, अमन सैनी, राकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें