फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
एक दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ जारी
घर में घुसकर किया था किया था गैंगरेप, बाद में फांसी पर लटकाकर किया था हत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म
के बाद हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना प्रबंधक कलायत सबइंस्पेक्टर रामकिशन की अगुवाई में एसआई कश्मीर सिंह की टीम ने कुलदीप उर्फ पटवा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नागरिक अस्पताल कैथल में उपचार दौरान दिनांक 4 अगस्त को थाना कलायत क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार वह 3 अगस्त की रात अपने मकान में 2 बच्चों सहित सोई हुई थी। रात के समय 4 आरोपी उसके मकान में घुसे तथा चुन्नी से उसका मुंह बांधकर उनमें से 3 आरोपियों द्वारा उसके साथ जबरन दुराचार की वारदात को अंजाम दिया गया तथा जाते समय उसे जान से मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी फंदा डालकर डालकर कमरा में लोहे के गार्डर पर लटकाने के बाद फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि रस्सी ढीली होने कारण महिला के पांव फर्श पर टिक गए । बाद में परिजनों को किसी तरह जानकारी दी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी कुलदीप उर्फ पटवा ने कबूला कि उसने गांव वासी एक व्यक्ति का खेत 10 वर्ष के लिए ठेका पर लिया हुआ है तथा उसने एक होटल बनाकर होटल अपने दोस्त सतीश को 95 हजार रुपये सालाना ठेका पर दिया हुआ है। जहां वह अक्सर होटल पर अपने दोस्त सतीश के पास रहता था। करीब 2/3 माह पूर्व आबाद हुए एक नए रिहायशी मकान मुखिया के बाहर होने की जानकारी मिलने उपरांत 3 अगस्त की रात उनके दिमाग में वारदात को अंजाम देने विचार आया और चारों ने वारदात को अंजाम दे दिया गया। परंतु अर्ध मूर्छित महिला की हालत को देखकर वे घबरा गए कि वह अपने पति को बताएगी तथा वे सभी फंसेंगे। भय के मारे चारों आरोपियों द्वारा कमरे में पड़ी एक प्लास्टिक रस्सी लेकर महिला को मारने की नीयत से उसके गले में फंदा डाल कमरे में लोहे के गार्डर पर विवाहिता को लटका कर करके मौका से फरार हो गए। आरोपी को न्यायालय से एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें