फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो स्थापना दिवस को सफलता के साथ मनाकर ओमप्रकाश चौटाला से तिहाड़ जेल में मिले दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला ने सफलता के लिए थपथपाई दिग्विजय की पीठ
विज्ञापन

- ओमप्रकाश चौटाला से तिहाड़ जेल में मिले दिग्विजय चौटाला
अमर उजाल ब्यूरो
कैथल। इनसो के 16वें स्थापना दिवस के सफल कार्यक्रम को लेकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक दिग्विजय चौटाला को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई। सोमवार सुबह तिहाड़ जेल में हुई मुलाकात के बाद दिग्विजय ने बताया कि इनेलो सुप्रीमो ने कैथल में इनसो के स्थापना दिवस की बधाई दी। वहीं छात्र संघ चुनाव व इनसो के विस्तारीकरण के लिए भी लंबी बातचीत हुई। दिग्विजय ने बताया कि उनकी मुलाकात में मुख्य बात पंजाब, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश में इनसो का विस्तारीकरण कैसे हो इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार की मंशा को जब उन्होंने इनेलो सुप्रीमो के सामने रखा तो उन्होंने भी प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की सलाह दी। उन्होंने सभी छात्र संगठनों को इकट्ठा होकर एक मंच पर आकर प्रत्यक्ष रूप में चुनाव करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल को व मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने का आदेश दिया। दिग्विजय ने बताया कि कैथल के कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए व इनसो के लिए मेहनती साथियों के संघर्ष को देखते हुए निकट भविष्य में इनसो में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी में जिम्मेवारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब इनसो के अंदर केवल वही छात्र कार्य करेंगे जो निरंतर हैं। जो साथी इनसो में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उनके संघर्ष को देखते हुए उन्हें युवा इनेलो में जगह दी जाएगी। अब इनसो को मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, पंजाब में ले जाने के लिए वो तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें