फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फुट गड्ढे खेदकर भूल गए पार्किंग बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। शहर में जब भी जाम की समस्या के समाधान की बात आती है तो सभी को इसके बड़े कारण पार्किंग के लिए जगह ना होना भी ध्यान आता है। चार साल पहले इस विषय पर हुई पहल के बाद नगर परिषद भवन व थाना शहर के बीच में भाई उदय सिंह किले की जगह में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाए जाने का फैसला हुआ था। इसके लिए काम तेजी से शुरू हुआ और 30 फुट से अधिक गहराई तक मिट्टी की खुदाई भी कर दी गई। लेकिन इसके बाद न जाने क्या हुआ कि यहां एक ईंट भी नहीं लग पाई। मिट्टी को कहां और कौन बेच गया, इस बात का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। शहर के बाजारों में जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके समाधान के लिए शुरू की गई प्रक्रिया में बना 30 फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा अब हादसों को निमंत्रण दे रहा है। एक हादसा हो भी चुका है, जिसमें एक चाय का खोखा इसमें जा गिरा था। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कांग्रेस सरकार ने की घोषणा, चार वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हुआ कोई काम :
बता दें कि मल्टी स्टोरी पार्किंग व पुराने बस अड्डा परिसर में सिटी स्कवेयर की घोषणा वर्ष 2013 में कांग्रेस की सरकार में हुई थी। इनपर करीब 40 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी थी। मल्टी स्टोरी पार्किंग में अंडरग्राउंड, पहली व दूसरी मंजिल पर पार्किंग व इसके ऊपर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनना था। हालांकि सीएम ने सिटी स्कवेयर को पूरा करने का दोबारा एलान कर दिया था। लेकिन मल्टीस्टोरी पार्किंग का प्रोजेक्ट किसी को शायद याद ही नहीं है।
विज्ञापन


30 फुट खोद दी गई मिट्टी का नहीं है कोई रिकॉर्ड, कौन बेच गया? : बता दें कि घोषणा के बाद कांग्रेस की सरकार ने सिटी थाने के समीप बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए 30 फुट तक मिट्टी को खोद दिया गया। चार वर्ष बीत जाने के बाद इस मिट्टी का भी नगर परिषद के पास कोई रिकार्ड नहीं है। न जाने इसे कौन बेच गया और यह किसके काम आई?

गहरे गड्ढे के कारण हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा : मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए 30 फुट तक खोदी गई मिट्टी के बाद से यहां एक गड्डा बन गया है। जिससे यहां पर स्थित बाजार में आने वाले वाहन चालकों के साथ कभी भी कोई भी बढ़ा हादसा हो सकता है। पिछले साल यहां एक चाय का खोखा इसमें जा गिरा था।

निर्माण पूरा हो तो तीन मंजिला इमारत से मिल सकती है बाजारों की पार्किंग समस्या से मुक्ति : जहां पर तीन मंजिला इमारत बनने का प्रस्ताव है। उसके कुछ ही दूरी पर शहर के पुराने बाजारों में तलाई बाजार, मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, शास्त्री मार्केट सहित कई बाजार स्थित हैं। जिनमें वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। यदि इसका निर्माण कार्य पूरा हो इन तीन मंजिला इमारत बनने के बाद यहां पर 600 वाहनों की पार्किंग होगी।

विकास के नाम पर इस सरकार द्वारा शहर में एक नई ईंट नहीं लगाई गई है। जो थोड़े बहुत कार्य हुए हैं, वे कांग्रेस समय में ही स्वीकृत योजनाएं हैं। लेकिन जिनसे शहर का असली विकास होता, कांग्रेस सरकार की ऐसी योजनाओं पर सरकार द्वारा जानबूझकर काम नहीं करवाया जा रहा। क्योंकि इस विकास का पूरा श्रेय कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को जाएगा। मल्टी स्टोरी पार्किंग बन जाने से केवल कांग्रेस का लाभ नहीं होगा, बल्कि पूरे शहर को इसका फायदा मिलेगा। इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रामनिवास मित्तल, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद, कैथल।

मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए प्रपोजल बना भेज दिया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू होगा। इसकी मिट्टी किसके काम आई, यह उन्हें नहीं पता है। कागजों से पता करके बताया जा सकेगा।
विक्रम सिंह, ईओ, नगर परिषद, कैथल।

30 फुट गड्ढे खोदकर भूल गए पार्किंग बनाना
4 साल से एक ईंट भी नहीं लग पाई मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट पर
30 फुट खोदी गई मिट्टी को कौन बेच गया, नहीं है कोई रिकॉर्ड
गहरे गड्ढे के कारण हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा
थाना शहर व नगर परिषद भवन के बीच में की गई थी खुदाई
आखिर कब बनेगा भवन और कब मिलेगी बाजार में लोगों को जाम से मुक्ति
फोटो नंबर-6, 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें