जिले के स्कूलों में धूम-धाम से मनेगा आजादी का जश्न
सीनियर सैकेंडरी, हाई, मिडल, प्राइमरी स्कूलों के लिए दी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस के 70 वर्ष पूरे होने पर समारोह को एक जश्न के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडिल, प्राइमरी स्कूलों के लिए राशि दी है। पिछले वर्षों में स्कूलों को समारोह मनाने के लिए केवल जहां 500 रुपये दिए जाते थे, वहीं इस वर्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 5000, हाई स्कूल के लिए 3100, मिडिल स्कूल के लिए 2500 व प्राइमरी स्कूलों के लिए 1500 रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से राशि दी गई है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि पिछले वर्ष प्रत्येक स्कूल को 500 रुपये के राशि समारोह मनाने के लिए दी जाती थी। जिसमें समारोह में अधिक पैसे खर्च होने कारण अध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस वर्ष विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के प्रत्येक स्कूल के लिए आजादी का जश्न मनाने की लिए अधिक राशि जारी की है।
जिले में सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडिल व प्राइमरी के कुल 597 स्कूल है।