फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में 200 टन कचरा जमा, संक्रमण का खतरा

Mon, 17 Aug 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अंबाला रोड के नजदीक लगा कूड़ा का ढेर। संवाद
विज्ञापन
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल के चलते शहर में करीब 200 टन कचरा एकत्रित हो चुका है। अब सक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अंबाला रोड, करनाल रोड, जींद रोड, छात्रावास रोड, मुख्य बाजार, भगत सिंह कॉलोनी और बस अड्डे के आसपास सड़क किनारे कचरा जमा है। कई स्थानों पर गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे लोगों में रोष पनपने लगा है।
बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेरों के आसपास आवारा पशुओं की संख्या भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर समझौते लागू नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 13 मई को निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों के साथ 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद अभी तक संबंधित परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सहमति के बाद भी मांगों को लागू नहीं किया जाना वादाखिलाफी है।
राज्य मुख्य संगठनकर्ता एवं एसकेएस जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि राज्य कमेटी ने हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। महेंद्र कुमार बिड़लान ने कहा कि 13 मई के समझौते को लागू करवाने की मांग के ेलिए17 को अध्यक्ष, एमसी और महापौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संवाद

अंबाला रोड के नजदीक लगा कूड़ा का ढेर। संवाद

अंबाला रोड के नजदीक लगा कूड़ा का ढेर। संवाद

अंबाला रोड के नजदीक लगा कूड़ा का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें