फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लॉट बेचने के नाम पर हड़पे 20 लाख रुपये

Mon, 15 May 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्लॉट बेचने के नाम पर एक आरोपी ने एक विधवा महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ संबंध भी बनाए। पुलिस के सुनवाई न करने पर महिला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं व अधिकारियों को शिकायत भेजी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसने एक प्लॉट पट्टी गादड़ कैथल में गांव नरड़ निवासी कर्मबीर से खरीदा था। उसने 18 दिसंबर 2014 को यह प्लॉट 22 लाख 54 हजार 800 रुपये में लिया था। उसने कर्मबीर को 20 लाख रुपये नकद दे दिए थे और प्लॉट की रजिस्ट्री 18 मई 2015 को मुकर्रर हुई थी। उसके बाद कर्मबीर ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। बार-बार कर्मबीर टालता रहा। बाद में पता चला कि प्लॉट की मलकियत कर्मबीर की नहीं है। उसने बहकावे में आकर प्लॉट खरीद लिया।
आरोपी ने गुंडों के बल पर उसके साथ संबंध भी बनाए। वह कई बार इस विषय पर सिविल लाइन थाने में प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने केंद्रीय गृह मंत्रालय में पत्र लिखा। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें