फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतिम दिन तीनों वार्डों में 20 ने किए नामांकन

Sun, 29 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन/गुहला-चीका। नए साल में 19 जनवरी को प्रस्तावित हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। इस प्रक्रिया के तहत कैथल व चीका के एसडीएम कार्यालय और सीवन में नायब तहसीलदार कार्यालय में कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुहला और कैथल एसडीएम कार्यालय में नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुटी।

गौरतलब है कि जिले में चुनाव के तहत तीन वार्ड बनाएं गए हैं। इसमें गुहला, कैथल और कांगथली वार्ड शामिल हैं। तीनों वार्ड में 20 उम्मीदवारों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें आजाद सहित गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा (जसबीर भाटी ग्रुप), हरियाणा सिख पंथक दल (अकाली ग्रुप), पंथक दल हरियाणा (झींडा ग्रुप), सिख समाज (नलवी ग्रुप) और शिरोमणि अकाली दल आजाद (दादूवाल ग्रुप) से जुड़े उम्मीदवारों ने नामांकन शामिल किया।
विज्ञापन


जिले में कमेटी के करीब 15 हजार वोट हैं। वहीं, अभी चुनाव आयोग ने डीसी को 10 जनवरी तक नए वोट बनाने की शक्तियां दी हैं। 10 जनवरी के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

कांगथली वार्ड-21 से सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किए। इस वार्ड से गज्जन सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंद्र सिंह प्रभावत, जरनैल सिंह, बूटा सिंह, हरभजन सिंह, बलविंद्र सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, कैथल वार्ड नंबर 22 से भी छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसमें गुरचरण सिंह, सत्येंद्र सिंह रसीदां, बलदेव सिंह हाबड़ी, सत्येंद्र सिंह, उत्तम सिंह शक्ति नगर व कुलजिंद्र कौर गढ़ी (जींद) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

वहीं, गुहला वार्ड-20 से जगदीश सिंह झींडा ग्रुप सहित चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है। गुहला में कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन किए है। इसमें खजान सिंह, सुखचैन सिंह गुरमीत सिंह, मेजर सिंह, बलवंत सिंह, बलविंद्र सिंह, सतनाम सिंह शामिल है।

चुनाव का शेड्यूल ः चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्रों के दाखिल करने के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी 30 दिसंबर तक होगी। इसके बाद 31 दिसंबर को रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र को चुनाव कार्यालय में जमा करवाएंगे। दो जनवरी 2025 को नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे और बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन भी होगा। 19 जनवरी को मतदान होगा।

डीसी प्रीति ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल के लिए उनके आवेदन 10 जनवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन के लिए वार्ड-20 गुहला के लिए टटियाना हलका पटवारी शमशेर सिंह, वार्ड-21 कांगथली के लिए लैंडर पीरजादा हलका पटवारी मनोज कुमार तथा उप तहसील सीवन व वार्ड-22 कैथल के लिए हरसौला हलका पटवारी सोहन सिंह की ड्यूटी सदर कानूनगो शाखा उपायुक्त कार्यालय कैथल में लगाई गई है।
ईवीएम से होना है मतदान



चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को तीन जनवरी को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी और इस बार ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस चुनाव को सिख समुदाय के धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारों के लिए अहम माना जा रहा है। यह चुनाव सिख समुदाय के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
वार्ड-21 के लिए सात नामांकन

सीवन में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कांगथली वार्ड भी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह सहित अन्य कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा। नायब तहसीलदार सीवन मीनू कौशिक ने बताया कि सीवन तहसील कार्यालय में कांगथली वार्ड नंबर 21 के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे थे। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक वार्ड नंबर 21 के लिए कुल सात नामांकन पत्र आए हैं। इन नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद आगामी प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


एचएसजीपीसी के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। कैथल वार्ड नंबर 22 से अंतिम दिन छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। चुनाव प्रक्रिया में कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अब 30 दिसंबर को नामांकन की छंटनी होगी और दो जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। - अजय कुमार, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें