संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में निरंतर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारी आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। बुधवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई, जिनमें से सात का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कैथल में कुल 12 शिकायतें आई, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, नगर पालिका चीका में दो शिकायत प्राप्त हुई और जिसका मौके पर ही समाधान किया गया। कलायत नगर पालिका में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर समाधान हो गया।
बीडीपीओ कार्यालय कैथल में दो शिकायत प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर ही समाधान हो गया। राजौंद में दो शिकायत प्राप्त हुई, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।