फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप केस: पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, रंगे हाथों पकड़े आरोपी, कर रहे थे पैसे की डिमांड

Mon, 02 Jun 2025 07:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में हरियाणा के कैथल से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है जो एक युवक से पैसे की डिमांड कर रहे थे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हनी ट्रैप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले में सोमवार शाम को चिल्ड्रन पार्क से एक महिला और उसके दोस्त को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता रानी के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


ये था मामला

शहर थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर गीता रानी ने बताया कि अप्रैल 2025 में कैथल की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शहर थाने में केस दर्ज करवाया था। इस केस को वापस लेने के एवज में महिला ने आरोपी युवक से 2 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी युवक पहले ही महिला को 80 हजार रुपये दे चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ित ने की शिकायत

लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपी युवक की पत्नी ने शहर थाना में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक योजना बनाई और आरोपी युवक को 50 हजार रुपये के साथ महिला को देने के लिए भेजा। इस दौरान महिला अपने एक दोस्त के साथ पार्क पहुंची। जैसे ही महिला ने रुपये लिए, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गीता रानी ने बताया कि महिला और उसके दोस्त सुशील के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: गोहाना में चोरों का आतंक: अनाज और सब्जी मंडी में चोरी, अमेरीकी डॉलर और कैश ले उड़े चो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें