फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महमूदपुर चौकी की पुलिस ने अजीमगढ खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में महमूदपुर चौकी के प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने बक्शीवाला जिला मानसा पंजाब निवासी आरोपी अजय उर्फ अजू को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजली निगम गुहला के एसडीओ राहुल यादव की शिकायत दी थी कि सात अगस्त 2023 की रात्रि अज्ञात अजीमगढ निवासी अवतार सिंह की खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए।
इस बारे थाना गुहला में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपी पातड़ा पंजाब निवासी विक्रम, राजकुमार व कर्ण गिरफ्तार किए जा चुके है। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह की पत्नी अजय के चाचा की लड़की है। जो अजय विक्रम व अन्य के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर चोरी व खेतों से तार चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन

मई 2024 में सीआईए-वन पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी विक्रम, राजकुमार व कर्ण को काबू करके ट्रांसफार्मर चोरी और खेत से तार चोरी की करीब 152 वारदातें सुलझाने में सफलता हासिल की थी।
आरोपी अजय भी उक्त आरोपियों के साथ 100 से ज्यादा चोरी की वारदातों में संलिप्ता मिली है। आरोपी अजय अब तक फरार चल रहा था, जिसे अब चौकी महमुदपुर पुलिस ने काबू किया है। अब आरोपी अजय को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें