फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव करवाए जाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव करवाए जाने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले दो साल से लटके आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में अब देरी नहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दो दिवसीय दौरे के दौरान शहर के गणमान्य लोगों सहित आरएसएस की फीडबैक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रबंधक समिति का चुनाव करवाए जाने का न केवल फैसला लिया। बल्कि डीसी कैथल को आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दो माह की डेडलाइन दी है। दो माह में चुनाव करवाकर कॉलेज प्रशासन प्रबंधक समिति को सौंप दिया जाए। डीसी ने भी शीघ्र चुनाव करवाए जाने की बात स्वीकार की है।
विदित रहे कि पिछले दो साल से आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का चुनाव का मामला लटका हुआ है। सरकार ने पूर्व में एसडीएम हवा सिंह पचार को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बाद कॉलेज के चुनाव के लिए 21 कॉलेजियम बनाए जाने की प्रक्रिया चलती रही। बाद में कॉलेजियम बनकर तैयार हो गए और 3714 वोटर लिस्ट पर चुनाव करवाया जाना था। पिछले लंबे समय से कॉलेजियम बन जाने के बावजूद चुनाव की घोषणा नहीं हो पा रही थी। कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों ने शनिवार व रविवार को कैथल में सीएम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने यह मामला उठाया। सूत्रों ने तो यहां तक बताया है कि एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी संजय जून ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉलेज का चुनाव शीघ्र करवाया जाएगा। प्रशासक कौन होगा। अभी इस बारे में सरकार की ओर से निर्देश नहीं आए हैं।
कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश बंसल ने कहा कि चुनाव के निर्देश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाले खट्टर के आभारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें