फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका के तीन पार्कों के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे 1.84 करोड़ रुपये : डॉ. रेखा रानी

Sat, 14 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर के तीन प्रमुख पार्कों के सौंदर्यीकरण पर करीब 1 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने बताया कि ताऊ देवी लाल पार्क, रणवीर हुड्डा पार्क और हुड्डा सेक्टर-4 स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी अनुशंसा पर इन पार्कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिव्य नगर योजना के तहत सरकार को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. रेखा रानी ने कहा कि तीनों पार्क आबादी के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं और यहां बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की नियमित आवाजाही रहती है। लोग यहां योग और व्यायाम भी करते हैं। आमजन की मांग को देखते हुए इन पार्कों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से बिना भेदभाव के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस स्वीकृति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और निकाय मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें