फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले के पांच केंद्रों पर 1832 परीक्षार्थी देंगे नीट

Sat, 25 Apr 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आगामी 3 मई होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में जिले में पांच केंद्रों पर 1832 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन बैठक के बाद डीसी अपराजिता ने स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 1832 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों को बेहतर और शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

डीसी अपराजिता ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक जांच, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। छात्राओं की तलाशी के लिए अलग से महिला स्टाफ की व्यवस्था हो। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी, पंखे, जरूरत पड़ने पर जनरेटर, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि परीक्षार्थियों को जाम का सामना न करना पड़े। क्यूआरटी टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा किट भी केंद्रों के बाहर उपलब्ध रहें।



मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध

डीसी ने बताया कि परीक्षा एजेंसी के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत अधिकारी ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षा निगरानी में रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




ये हैं जिले के परीक्षा केंद्र

जिले में नीट परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (गीता मंदिर के पास) कैथल और डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज, जगदीशपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें