फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पूंडरी में चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका पूंडरी में चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन का चुनाव आज
विज्ञापन

डा. संतोष खुराना के पुत्र सात पार्षदों को लेकर घूमने के लिए गए..
दूसरा गुट भी कर रहा है तैयारियां, लेकिन दूसरे गुट का नाम अभी तय नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी के 2 महीने पूर्व 19 दिसंबर को हुए चुनावों के पश्चात 22 फरवरी शाम 4 बजे चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के चुनाव होंगे। एसडीएम चुनाव कमलप्रीत कौर के नेतृत्व में संपन्न करवाए जाएंगे। पूंडरी शहर में वार्ड नं 7 की पार्षद डॉ. संतोष खुराना का नाम चेयरपर्सन के लिए खूब चर्चा में चला हुआ है।
बताया जा रहा है कि डॉ. संतोष को 7 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है और उनका पुत्र समर्थित पार्षदों को बाहर हिल स्टेशन पर घुमाने भी ले गया है, ताकि कोई विपक्षी समर्थित पार्षदों को कहीं बहका न दे। विधायक प्रो. दिनेश कौशिक का समर्थन डा. संतोष खुराना के पक्ष में ही बताया जा रहा है और अन्य किसी का नाम चर्चा में भी नहीं है, इसलिए डॉ. संतोष नगरपालिका चेयरपर्सन के लिए प्रबल दावेदार हैं। लेकिन जब तक चुनाव नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूंडरी नगरपालिका से 13 पार्षद चुने गए थे और चुनावों में सांसद व विधायक के मत भी हैं तो कुल मिलाकर 15 मतों में से जिसे 8 मत प्राप्त होंगे, वहीं नगरपालिका का चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन चुना जाएगा।
विज्ञापन

एक अन्य गुट जुटा है समीकरण बनाने में, अभी तक उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया : वहीं दूसरे गुट के पार्षद भी अपना गणित फिट करने में लगे हुए हैं और किसी भी कीमत पर अपने ही गुट के पार्षद को चेयरपर्सन बनाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक इस गुट की ओर से उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। जो प्रधान पद की ताल ठोंक सके। लेकिन यह जरूर है कि जो पार्षद यहां मौजूद हैं और घूमने नहीं गए, उनमें से एक उम्मीदवार जरूर मैदान में आएगा, यह कौन होगा। इस बात का खुलासा शुक्रवार को ही हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें