फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के दस स्कूलों में शिक्षा विभाग ने शुरु की किचन गार्डन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के पार्क में उगाईं सब्जियां, मिड डे मील में हो रहा उपयोग
विज्ञापन

जिले के दस स्कूलों में शिक्षा विभाग ने शुरू की किचन गार्डन योजना
विभाग का दावा, इससे मिड डे मील में विद्यार्थियों को मिलेंगी ताजी सब्जियां
फोटो नंबर-02 व 03
कमल बहल
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से मिड डे मील में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं ताजा भोजन देने के उद्देश्य से जिले के दस स्कूलों में किचन गार्डन योजना के तहत किचन गार्डन बनाए गए हैं। इसमें स्कूलों में स्थित खाली पार्कों में विभिन्न प्रकार की सब्जियों उर्गाईं जा रही हैं और इनका उपयोग मिड डे मील में किया जा रहा है। इन सब्जियों को उगाने में जो पैसे खर्च होंगे वह स्कूल के प्रिंसिपल मिड डे मिल के तहत मिलने वाली राशि से खर्च करेंगे। इस योजना में स्कूलों में प्याज, लहसून, गोभी व पालक जैसी अन्य हरी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
इन स्कूलों में हुई शुरुआत : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से तीन महीने पहले इस योजना को शुरू करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके तहत विभाग की ओर से जिले के दस स्कूलों में इस योजना को शुरू कर दिया गया है। इनमें खंड सीवन का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, गांव चक्कू लदाना का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, कक्हेड़ी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला, राजकीय मिडिल स्कूल खानपुर, गुहला खंड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्योंहमाजरा, पूंडरी खंड का राजकीय हाई स्कूल संगरौली, दुसैन व हाबड़ी और कलायत खंड का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ : सिरोही ने बताया कि इस योजना का विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। अभी विभाग की ओर से करीब 15 और स्कूलों में किचन गार्डन शुरू करनेेेे की योजना बना रही है। जिसे जल्द ही सिरे चढ़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें