राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में बुधवार को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम सिंह और अध्यापक, अध्यापिकाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के अथक प्रयासों से ही हमें आजादी मिली है ।गांधी जी ने हमें सदा सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। युवाओं को चाहिए वे उनके दिखाए रास्ते पर चलें और देश को मजबूत बनाएं।
राष्ट्रपिता को दी भावभिन्न श्रद्धांजली
वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर एसडीएम कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रात: 11 बजे राष्ट्रपिता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। बीडीपीओ राजकुमार चानना, लाभ सिंह कानूनगो, सहायक हाकम सिंह, रोशन, कृष्ण कुमार, मांगे राम शर्मा, जितेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, नरेश कुमार, जोरा सिंह, रामेश्वर दास, राम करण, रवि कुमार, डिंपल शर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल शर्मा, राजेश ठाकुर ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ्र