फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वितएवं विकास निगम ने दिया 177 युवाओं को रोजगार के लिए ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
177 युवाओं को रोजगार के लिए दिया ऋण
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान जिला के 177 युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक करोड़ 8 लाख 90 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें से 10 लाख 69 हजार रुपये अनुदान राशि है। गत अक्तूबर माह के दौरान निगम द्वारा 19 युवाओं को 11 लाख 80 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें एक लाख 26 हजार रुपये अनुदान राशि है।
विज्ञापन

डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 177 युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक करोड़ 8 लाख 90 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। निगम द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिला में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान पशुपालन के लिए 112 लाभार्थियों को प्रथम पशु के लिए 55 लाख 70 हजार रुपये, भेड़ पालन के लिए एक लाभार्थी को 90 हजार रुपये, सूअर पालन के लिए एक लाभार्थी को 60 हजार रुपये तथा औद्योगिक क्षेत्र में एक युवा को एक लाख रुपये के अतिरिक्त अपना व्यापार शुरू करने के लिए 55 युवाओं को 43 लाख 20 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया और एक युवा को स्वरोजगार शुरू करने के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिलवाया गया। इसके अतिरिक्त 2 लाभार्थियों को एलवीवाई हेतू 4 लाख 50 हजार रुपये तथा एनएसकेएफडीसी योजनाओं के तहत 4 युवाओं को 2 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें