फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भागल में शहीद राजेश पूनिया के परिजनों ने बुलाई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भागल में शहीद राजेश पूनिया के परिजनों ने बुलाई पंचायत
विज्ञापन

यदि शीघ्र परिजनों को मुआवजा राशि नहीं मिली तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण व आसपास से लोग भी होंगे शामिल
विधायक ने दिया फोन पर आश्वासन, जल्द दिलवाएंगे सहायता राशि
फोटो संख्या-48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भागल निवासी राजेश पूनिया के शहादत के तीन माह बाद भी परिवार को आर्थिक सहायता न मिलने से रोष पनपता जा रहा है। परिजनों के आह्वान पर वीरवार को गांव भागल में पंचायत बुलाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार शहीद राजेश पूनिया के परिवार ने गांव के गणमान्य लोगों की काला पट्टी चौपाल में एक पंचायत बुलाई। जिसमें सरपंच रामेश्वरदास सहित 20 पंच, गांव के सारे नंबरदार, पूर्व सरपंच नर सिंह, भूपेंद्र सिंह चेयरमैन सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे। राजेश के भाई रामपाल ने पंचायत में बताया कि उनके परिवार को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली। जबकि सरकार की ओर से 50 लाख रुपये व नौकरी का आश्वासन दिया गया था। परिवार आर्थिक संकट में है इसलिए उनकी मदद की जाए। गांव भागल में पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार ने बताया कि पूरे गांव के लोगों ने पंचायत में कहा है कि गांव शहीद के परिजनों के साथ है। यदि सरकार ने एक सप्ताह तक मांग नहीं मानीं तो गांव भागल में धरने की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी बीच विधायक कुलवंत बाजीगर ने गांव में लोगों को फोन पर ही आश्वासन दिया कि वे पूरे भागल गांव के साथ हैं। वे शहीद के परिवार के लिए हर स्तर पर जाकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सक्षम अधिकारियों से पता करवाएंगे कि यह मामला कहां लटका है और क्यों नहीं परिवार की मदद की जा रही। इसमें जो भी अड़चन होगी, उसे दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि राजेश जम्मू एवं कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था। उसका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपये व नौकरी की मांग पूरी न होने के कारण परिवार अभी तक भटक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें