फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में इस सत्र से नहीं शुरू हुआ कोई नया कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में नहीं शुरू हुआ कोई नया कोर्स
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के किसी भी कॉलेज में इस सत्र में कोई नया कोर्स नहीं आया है। कई कोर्सों के लिए जिले के विद्यार्थियों को शहर से बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। विद्यार्थियों को इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, यमुनानगर, चडीगढ़ के कॉलेजों में जाकर शिक्षा पढ़ाई पूरी करनी पड़ती है।
शहर के किसी भी कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स नहीं है। जिस कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, यमुनानगर, चंडीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। एमएससी की पढ़ाई करने वाली छात्रा मधु, पूजा, सपना, मोनिका, योगिता, पारूल ने बताया कि शहर में एमएससी कैमिस्ट्री व फिजिक्स पढ़ाई नहीें होती है। जिसके कारण उनको शहर से बाहर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व यमुनानगर के कॉलेज व चंडीगढ़ से एमएससी करनी पड़ रही है। बाहर के कॉलेजों से पढ़ाई करने में खर्च भी अधिक उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में एमएससी फिजिक्स व कैमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से अनुमति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

ऑन लाइन आवेदन करने के उमड़ रही है भीड़-शहर के कॉलेज में ऑन लाइन आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ने लगती है। कॉलेजों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाए हुए है। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए निशुल्क ऑन लाइन आवेदन सुविधा शुरू की हुई है। विद्यार्थी 30 जून तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें