फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाईट डोमिनेशन अभियान चला 1920 वाहनों की चैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 6 मामलों में 90 बोतल शराब के साथ दो आरोपी किए काबू
विज्ञापन

फोटो नंबर-24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार की देर रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व एसपी वसीम अकरम ने किया। अभियान के दौरान 6 मामलों में 90 बोतल देसी शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी व बाइक जब्त किया गया। साथ ही पुलिस ने कुल एक हजार 920 वाहनों को चेक किया व 82 वाहनों के चालान कर दो वाहन इंपाउंड किए। इस दौरान 245 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई और 45 व्यक्तियों के पर्चे काटे गए। पुलिस ने अभियान के दौरान कई जगहों पर नाकाबंदी की व थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने इलाकों में पड़ने वाले होटल-ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की पैदल गश्त करके जांच की।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि अभियान के दौरान जिले की 85 प्रतिशत फोर्स रात के समय ऑन रोड रही। जांच के दौरान एएसआई विजय कुमार की टीम ने रात तीन बजे बोलेरे से तीन पेटी शराब बरामद कर बिंद्र निवासी पट्टी अफगान को काबू किया। एचसी नरेंद्र की टीम ने पाडला क्षेत्र में बाइक पर आ रहे संदिग्ध काला निवासी पाडला को काबू कर 21 बोतल देसी शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त कलायत पुलिस, सीवन पुलिस, ढांड पुलिस ने देसी शराब बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें