फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली माता मंदिर में उमड़ी चार से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
काली माता मंदिर में उमड़ी चार से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। माता गेट पर प्राचीन मंदिर शीतला माता मंदिर में स्थित काली माता मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को यहां करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। शनिवार शाम तक लगभग 30 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शुक्रवार सुबह 4 बजे पूजा अर्चना शुरू हुई। जो रविवार रात्रि तक जारी रहेगी। जिसमें चार से अधिक राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने यहां आकर माथा टेका। काली माता बाजीगर समाज की कुलदेवी है। जिस कारण इन दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित हिमाचल प्रदेश से बाजीगर समाज के लोग विशेष रूप से पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं और मन्नते मांगते हैं।
महंत राजेश्वरपुरी ने बताया कि प्राचीन काली माता मंदिर बाजीगर समाज की कुलदेवी है। इसलिए यहां अमावस्या व पहले नवरात्र उत्सव में बाजीगर समाज के लोगों सहित जिले भर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पहले नवरात्र में पूजा करने के बाद अपने-अपने घरों में माता की पूजा के लिए घट स्थापना करते हैं। बाजीगर समाज में विशेष रूप से नवविवाहित वर-वधू पूजा के लिए जरूर आते हैं। वे यहां सुखमय जीवन व अच्छी संतान की प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। लोग पशु भेंट में देते हैं। इस बार डेरे की ओर से मंदिर में बिजली, शौचालयों, लोगों को भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, ठहरने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

दो किलोमीटर तक लगा मेेला, भारी पुलिस बल रहा तैनात : माता गेट पर शीतला माता मंदिर में लगा मेला यहां के दो किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैला है। यह चीका रोड से शुरू होकर शहर के हिंद सिनेमा तक लगता है। मेले में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसलिए इस बार मेले की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मेला स्थल पर 20 सेे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जगह जगह पर पुलिस कर्मचारियों ने शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखी।

पंडाल बढ़ा रहे मेले की शोभा : ऐतिहासिक मंदिर में लगे 50 से अधिक पंडाल मेले की शोभा बढ़ा रहे है। इन पंडालों में विभिन्न राज्यों से आई विभिन्न संस्थाएं यहां पर विशाल भंडारा लगा रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
पहले दिन 10 भैंसे और 15 बकरे चढ़ाए : इस मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर बकरे और भैंसे चढ़ाने की परंपरा है। पहले दिन के मेले में काली माता मंदिर में 10 झोटे और 15 बकरे चढ़ाए गए।

रूट डायवर्ट किया : प्रशासन ने हिंद सिनेमा से लेकर सीवन गेट तक के रूट को डायवर्ट कर दिया है। यहां बेरिकेटस लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। जो बेरिकेटस पार करके वाहन चालक जा रहे हैं, उनके चालान भी किए जा रहे हैं।

तीर्थ में भरे पानी से बना विहंगम नजारा : सूर्यकुंड मंदिर में तालाब में कई सालों बाद पानी भरा गया है। जिस कारण श्रद्धालुओं को विहंगम नजारा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद मत्था टेका। इससे श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। बच्चों ने दिन में सरोवर में जमकर डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन


विधायक कुलवंत बाजीगर ने बाजीगर बिरादरी के प्रमुख लोगों के साथ स्नान किया : विधायक कुलवंत बाजीगर ने बाजीगर बिरादरी के चेयरमैन मेवासिंह घग्गड़पुर, रोशन लाल सरपंच हेमूमाजरा, करतार सिंह, राजपाल, हरमेल सिंह सरपंच, बिल्लू प्रधान खरकां, बाबू राम सुल्तानिया, भीरा राम अरणो, सनकू राम, लछमन, रामखरकां, रोलू राम सरपंच, प्यारा राम, शीबा राम के साथ पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व सरोवर में स्नान किया। विधायक ने कहा कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं को सरोवर से काफी राहत मिल रही है। माता रानी के आशीर्वाद से यहां पानी पहुंचा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।


पहले दिन 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की
महाभारत कालीन सूर्यकुंड मंदिर में परिसर में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में पूजा करने पहुंचता है बाजीगर समाज
रात को पूजा के बाद भेंट के रुप में पशु भी पढ़ाए जाते हैं मंदिर में
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने रूट डायवर्ट किए
फोटो नंबर-3 से 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें