संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में वैध कॉलोनियों की सौगात देने के बाद अब सरकार ने नगर पालिका के क्षेत्र से सटे बाहरी क्षेत्र में लोगों को कॉलोनियों की वैधता को लेकर राहत दी है। इसके तहत सरकार की ओर से अब जिलेभर में 17 कॉलोनियों को वैध किया है। ये अधिकतर कॉलोनियां ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सरकार से इस कदम से करीब 40 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
वैध की गईं ये कॉलोनियां चीका और पूंडरी क्षेत्र की अधिक हैं। कैथल शहर के ग्रामीण क्षेत्र की कॉलोनियों भी इनमें शामिल हैं। पिछले साल ही नगर परिषद के अधीन आने वाली 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था। अब सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनियों को वैध करने के बाद जिला नगर योजनाकार के माध्यम से कार्य करवाएं जाएंगे।
कॉलोनियों के वैध होने से खुलता है विकास का रास्ता ः पिछले लंबे समय से कॉलोनाइजर रुपयों के लालच में भोले भाले लोगों को मूर्ख बनाते हुए अवैध जगहों पर प्लाट काट देते हैं और लोग भी सस्ते के चक्कर में इन प्लॉटों को खरीद लेते हैं। अब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों को राहत देते हुए इन कॉलोनियों को वैध किया गया है। अब लोग इन कॉलोनियों में बिना किसी भय के अपनी जमीन भी खरीद सकते हैं।
सरकार की ओर से काफी समय पहले ही इन कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पिछले लंबे समय से कुछ कॉलोनाइजर अपने फायदे के लिए लोगों को गलत जानकारी देते हैं। ऐसे में वे अवैध जमीन पर ही प्लाट काट देते हैं, लेकिन जिला नगर योजना विभाग के अधीन आने वाली अब सरकार ने नगर पालिका के क्षेत्र से सटे बाहरी क्षेत्र में लोगों को राहत दी है। इसके तहत 18 कॉलोनियों को वैध किया गया है। यहां पर लोग जमीन खरीद सकते हैं।
- राजकीर्ति, जिला नगर योजनाकार, कैथल।
ये हैं कॉलोनियां
n
अर्जुन नगर एक्सटेंशन-टू काॅलोनी
n
प्राइमरी स्कूल पट्टी कौथ के नजदीक स्थित काॅलोनी
n
मानस रोड काॅलोनी पट्टी कौथ
n
खानपुर काॅलोनी
n
देवीगढ़ काॅलोनी
n
शक्ति नगर पार्ट टू काॅलोनी
n पूंडरी फतेहपुर काॅलोनी
n गुहला क्षेत्र की भागल काॅलोनी
n गुहला रोड भागल काॅलोनी
n अंगौंध रोड काॅलोनी
n
खुशहाल माजरा काॅलोनी
n
खनौरी बाइपास के नजदीक काॅलोनी
n
शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-टू
n
शक्ति नगर काॅलोनी पार्ट-वन
n
भैणी माजरा काॅलोनी
n
शक्ति नगर पार्ट थ्री काॅलोनी