शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा आठवीं के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए छह केंद्रों पर नेशनल मीम्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओम प्रभा जैन स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जाट स्कूल और हिंदू स्कूल शामिल हैं। इस दौरान के कुल 1862 में से 1688 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 174 गैर हाजिर रहे। जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा की परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों का डाटा विभाग को प्रेषित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12वीं कक्षा में पास होने तक विद्यार्थी को यह लाभ लगातार मिलेगा।
स्वामी विवेकानंद स्कूल में 311 में से 293 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 18 गैर हाजिर रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 312 में से 272 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 40 गैर हाजिर रहे। ब्वॉयज स्कूल में 310 में से 256 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जाट स्कूल में 309 में से 292 ने परीक्षा दी और 17 अनुपस्थित रहे। ओम प्रभा जैन स्कूल में 310 में से 289 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 21 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार हिंदू स्कूल में 310 में से 286 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 24 गैर हाजिर रहे।