सेक्टर-7 के पास कार सवार दो युवकों ने एक बाइक सवार दूधिए के साथ मारपीट कर 60 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माता बसंतो गामडी मुगल कनाल निवासी रजत ने सेक्टर- 6 पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। 16 नवंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर दूध की पेमेंट लेकर सेक्टर- 7 में से जा रहा था। जब वह करीब रात साढ़े नौ बजे ट्रैफिक पार्क सेक्टर-7 से थोड़ा आगे पहुंचा उसकी बाइक पर रखी दूध की ड्रम एक कार के साथ लग गई। उसके बाद कार सवारों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और थोड़ा आगे जाकर उसकी बाइक के आगे अपनी कार अड़ा दी। जिसमें से दो युवक उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसकी जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।