फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. पवन थरेजा ने संभाला कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. पवन थरेजा ने संभाला कार्यकारी चेयरमैन का कार्यभार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद में वाइस चेयरमैन डा. पवन थरेजा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। करीब दर्जन भर पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। साथ ही फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। डा. थरेजा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सभी कर्मचारियों को लड्डु खिलाकर खुशियां मनाई गईं।
पदभार ग्रहण करने के बाद डा. पवन थरेजा ने कहा कि शहर में पहले से भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा कि शहर के विकास में सहयोग करें। शहर के लोगों को अपने कार्यों के लिए चक्कर न काटने पड़े। वहीं पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने कहा कि शहर में पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला द्वारा करवाए गए विकास की तर्ज पर विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के 8 पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों में केसरदास, मोहन लाल शर्मा, वेदप्रकाश, हरजिंद्र सिंह, डा. राकेश सरदाना, संजय भौरिया, महेंद्र थरेजा, शमशेर फौजी सहित भाजपा समर्थक असंतुष्ट पार्षदों में पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, सुरेश मित्तल, संजय गर्ग भी मौजूद थे।

हमें जातीय आधार पर बांटने की कोशिश न हो
सोमवार शाम भाजपा के असंतुष्ट 13 पार्षदों की बैठक पार्षद नरेश मित्तल के भाई रॉकी मित्तल के कार्यालय में हुई। जहां सभी ने एकजुटता दोहराई। पार्षदों ने कहा कि उन्हें जातीय या अन्य किसी भी आधार पर बांटने का प्रयास न किया जाए। वे सभी एकजुट हैं। उन 13 में से ही अगला चेयरमैन बनेगा। लेकिन इसका फैसला वे चुनाव की तिथि घोषित होने पर आपसी सहमति से हाउस की बैठक में ही करेंगे। इससे पूर्व उन्हें अग्रवाल, पंजाबी या सैनी बिरादरी के हिसाब से बांटने का प्रयास न किया जाए। इस बैठक में नरेश मित्तल, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, महेंद्र थरेजा, प्रतिनिधि दलबीर भान, प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, पार्षद कुलदीप सैनी, प्रतिनिधि सतप्रकाश अग्रवाल सहित भाजपा के असंतुष्ट 13 पार्षद या उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मोदी व मनोहर की नीतियों को फेल करने में जुटे हैं भाजपा के हारे हुए सेनापति : उधर भाजपा में प्रचार कार्यों को संभाल रहे रॉकी मित्तल ने पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के मामले में खिलाफत करने वाले पार्षदों की आला कमान को शिकायत करने की जिला भाजपा नेताओं की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मित्तल ने कहा कि भाजपा के जिले में कई ऐसे नेता हैं, जो पार्षद का चुनाव तक लड़ने की जहमत नहीं उठा पाए या फिर अपने किसी न किसी चुनाव मेें हार गए। पूर्व विधायक लीला राम व विधायक कुलवंत बाजीगर को छोड़ दें तो अधिकतर नेता हारे हुए या फिर जनता द्वारा नकार दिए गए सेनापतियों की फौज से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ऐसे नेता पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल खट्टर की नीतियों को फेल करते हुए केवल अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं। अब वे उनकी शिकायत करने की बात करते हैं, उन्होंने उस समय पार्टी हाईकमान से उनकी सिफारिश क्यों नहीं की जब वे पूरे देश में पार्टी के लिए प्रचार करते थे। ऐसे नेता क्या उनकी शिकायत करेंगे, वे स्वयं पार्टी आला कमान को ऐसे नेताओं की कारगुजारियों से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें