फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में तैयार नहीं हो पाए ग्राउंड तो दूसरी जगह कराई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्टेडियम मेें तैयार नहीं हो पाए ग्राउंड तो दूसरी जगह कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला स्टेडियम करीब दस साल बाद भी ऐसे ग्राउंड तैयार नहीं हो पाए हैं कि सामान्य खेल भी करवाए जा सकें। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कई खेलों को स्टेडियम से कई किलोमीटर दूर जाकर निजी व सरकारी ग्राउंड पर आयोजित करना पड़ा। जिस कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानियां हुईं।
खानपुर में स्थित गुरु गोबिंद सिंह जिला खेल स्टेडियम में सोमवार को लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। छह ब्लाकों की करीब एक हजार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन तो जिला खेल स्टेडियम में था। लेकिन यहां केवल कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स व ताईक्वांडो व फुटबाल प्रतियोगिता ही हुई। हैंडबाल व बैडमिंटन जिला खेल स्टेडियम में मैदान न होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूंडरी व कलायत से पहुंचे हैंडबाल के खिलाड़ियों को आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ा। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ियों को खानपुर की बजाय प्रतियोगिता में भाग लेने के कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में पूंडरी, फुटबाल में कैथल बना चैंपियन
लड़कियों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत जिला खेल अधिकारी गंगा दत्त यादव ने की। पहले दिन की प्रतियोगिता में अंडर 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। जिसमें कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, हैंडबाल, फुटबाल व एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुई। अंडर 19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में पूंडरी, फुटबाल में कैथल, अंडर 17 जुडो में राजौंद, फुटबाल में कैथल, अंडर 19 रेसलिंग में राजौंद, अंडर 17 की 800 मीटर रेस में भावना, 300 मीटर रेस में किरण प्रथम रही। जबकि अंडर 19 की 300 मीटर में तनू, अंडर 17 की 100 मीटर रेस में अंजली, 400 मीटर रेस में तमन्ना, अंडर 19 की 400 मीटर रेस में, अंडर 17 की 200 मीटर रेस में दीमनदीप प्रथम रही। इस मौके पर कबड्डी कोच जसंवत सिह, कोच देंवंद्र, प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, ईश्वर डीपी, अनिल डीपी, भूप सिह, चरण सिह, एईओ महावीर, प्रताप, विजय, कुलदीप, देशराज, संदीप, सुखविंद्र, उर्मिला, सुखविंद्र, उर्मिला, रीना, अनूप सिह, शिवचरण, दिलबाग, सुरेश, रघुवीर, दर्शन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें