अधिकारी सफाई करवाएं और इसकी फोटो मुझे भेजें : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवनियुक्त डीसी सुनीता वर्मा ने शहर में बारिश और सीवरेज पानी के निकासी के प्वाइंट्स चेक किए। मानस ड्रेन में कई जगह ब्लॉकेज मिलने पर डीसी ने अधिकारियों से सवाल किए और तीन दिन के अंदर-अंदर सफाई करके फोटो भेजने के निर्देश दिए।
डीसी ने वीरवार शाम जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर बरसात के मौसम में शहर से पानी की निकासी के प्वाइंट्स की जांच की। सबसे पहले डीसी जवाहर पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन पहुंची। जहां विभाग द्वारा लगाए गए तीन पंपिंग स्टेशन चालू हालत में मिले। डीसी ने स्टेशन के अंदर रखे अतिरिक्त सामान को उठवाकर साफ-सफाई के निर्देश दिया। उन्होंने मानस रोड पर कैथल ड्रेन प्वाइंट पर अगले तीन दिन में ड्रेन के टूटे नाले की मरम्मत और सभी जगह की ब्लॉकेज हटाकर काम हुआ है कि नहीं इसकी फोटो भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी ने कई जगह पानी निकासी का निरीक्षण किया।