फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा नगर परिषद की टीम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी जाम की स्थिति से निपटने के लिए नए बस स्टैंड के बाहर व इसके आस पास स्थित मार्केट में पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले नगर परिषद की टीम सीएसआई मोहन भारद्वाज की अगुवाई में सिविल थाना पुलिस के साथ नए बस स्टैंड पर पहुंची। जहां पर यहां पर अतिक्रमण करने वाले रहेड़ी संचालकों की रेहड़ी सहित सामान को भी जब्त किया। इसके बाद टीम करनाल रोड पर पहुंची। जहां पर दुकानदारों द्वारा सडक़ पर किए गए अतिक्रमण पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने टीम को देखते हुए ही सडक़ पर रखे हुए सामान को अंदर कर लिया।
सीएसआई मोहन भारद्वाज ने बताया कि शहर में जाम से निपटने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसमें अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का काफी मात्रा में सामान जब्त किया गया है। जिसमें चार से अधिक रेहड़ी, क्रेट, बैंच सहित अन्य सामान को कब्जे में लिया गया इस मौके पर एसआई परमजीत, विपुल, सुपरवाईजर चाहत लोट, संदीप, गौरव, विशाल, जगजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें