कैथल। शहर की एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती बीए में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इस बात से खफा होकर उसने आत्महत्या कर ली। सिटी थाना एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के अनुसार पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया गया है।