कैथल। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने करीब 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव नांगल जिला फतेहाबाद निवासी गुरदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 22 जून को जींद रोड कैथल पर आठ-10 अज्ञात आरोपियों ने उसे लाठी व डंडो से पीटा। आरोपियों ने उसकी पिकअप गाड़ी भी तोड़ दी व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एचसी मुकेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
दूसरे मामले में गांव बडसीकरी कलां निवासी जयभगवान ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि 22 जून को गांव बडसीकरी खुर्द के काला व फौजी ने उसे, उसके पिता व माता को लाठी व डंडों से पीटा। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे व जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी विनोद शंकर मामले की जांच कर रहे हैं।
एक अन्य मामले में जिले के एक गांव निवासी 42 वर्षीय विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी कि 16 जून से 21 जून तक गांव कौलेखां निवासी विरेंद्र व उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी। एचसी रूबी मामले की जांच कर रही हैं।