फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) जिला कमेटी कैथल-कुरुक्षेत्र द्वारा मार्किट कमेटी ढांड में केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत के विरोध में नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस अवसर पर पर सचिव राजकुमार ने कहा कि केंद्र व बिहार की सरकार जनता के प्रति अपना दायित्व निभाने में असफल साबित हो रही है। जिसका परिणाम बिहार मेें स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल सबके सामने है। उन्होंने कहा कि बिहार में चमकी बुखार से 150 से भी ज्यादा बच्चों की हुई मौत अत्यंत खेदरजनक, हृदयविदारक एवं दुखदायी है। मौतों का यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरूआत में बिहार के 16 जिलों में 600 से ज्यादा बच्चे दिमागी बुखार से ग्रस्त हुए है और आगे भी लगातार इस बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसको काबू पाने में केंद्र व प्रदेश की सरकार कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। एसयूसीआई. कमेटी सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से उनके रीडर को सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि डाक्टरों, नर्सों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाए। चमकी बुखार को फैलने से रोकने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और चिकित्सा उपकरण व दवाएं पर्याप्त संख्या में मुहैया करवाई जाएं। बच्चों की हुई मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कठोर सजा दिलवाई जाए। सरकार प्रत्येक शोकग्रस्त परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर देने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें