फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों में घर में घुसकर सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर घरों में घुसकर सामान व नकदी चोरी करके ले गए। गांव कैलरम निवासी रामनिवास ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 16 जून को अज्ञात आरोपी उसके घर से 32 इंची एलईडी, वुफर, एक मोबाइल व 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चुराए गए सामान व नकदी की कुल कीमत 40 हजार रुपये है। पुलिस ने एचसी बलविंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में चीरंजीव कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि पांच जून से लेकर आठ जून के बीच वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात आरोपी उसके घर में घुस गए और दो सोने की चेन, दो रिंग चोरी करके ले गए। चुराए गए सामान का वजन साढ़े चार तौले है और कीमत एक लाख 30 हजार रुपये है। एचसी स्वातीराम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें