फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई के नियमों के बाद लोगों की डिमांड बढने पर अब सेटअप बॉक्स भी हुए महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राई के नियमों के बाद लोगों की डिमांड बढ़ने पर अब सेटअप बॉक्स भी हुए महंगे
विज्ञापन


कैथल। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों में बदलाव के बाद अब केबल ऑपरेटरों की ओर से भी डिमांड बढ़ने के बाद सेटअप बॉक्स की कीमतों में 200 से 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे बढ़े हुए रेट का खामियाजा अब गरीब लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही अब पेड ब्रॉडकास्टर द्वारा फ्री डिश पर भी चलने वाले मनोरंजन के चैनल बंद कर दिए गए है।
समाजसेवी अश्वनी हतवाल ने बताया कि सेटअप बॉक्स के रेट बढ़ने के कारण गरीब लोगों पर सबसे अधिक ट्राई के नए नियमों की मार पड़ी है। ट्राई के नियमों को व्यवस्था बनाने के लिए अब फ्री डिश पर लोग स्टार, जी व अन्य पेड ब्रॉडकास्टरस द्वारा प्रसारित किए जाने वाले चैनलों को नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल से पहले ही स्टार व जी के ब्रॉडकास्टर ने फ्री डिश में चैनल चलाना किया बंद:-

ट्राई के नियमों के अनुसार स्टार व जी के ब्रॉडकास्टर ने एक अप्रैल से पहले ही फ्री डिश में चैनल बंद कर दिए है। जिससे अब फ्री डिश देखने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जी व स्पोर्टस के चैनल बंद होने से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

एक अप्रैल से यह भी पेड चैनल होंगे बंद:-
बता दें कि एक अप्रैल से वर्तमान में फ्री डिश पर चल रहे आज तक, आज तक तेज, बिग मैजिक, एनडीटीवी, क्लर्स रिश्ते, क्लर्स सिनेप्लक्स सहित कुछ अन्य पेड चैनल भी बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


ब्रॉडकास्टर द्वारा बंद किए गए चैनल:-
इस मामले पर केबल ऑपरेटर संजय अरोड़ा ने बताया कि ट्राई के नए नियमों के बाद केेबल के सेट अप बॉक्स का रेट नहीं बढ़ाया गया है। सेट अप बॉक्स का रेट पहले से ही 1400 रुपये है। दूसरा फ्री डिश पर भी पेड ब्रॉडकास्टर के चैनल एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे। जो अन्य पेड चैनल बंद हुए वह चैनलों के ब्रॉडकास्टर द्वारा किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें