विधायक पवन सैनी ने कैथल में समाज के बैठक लेकर लोकसभा चुनाव के ठोकी ताल कहा पर्चा और खर्चा प्रणाली को समाप्त करके मेरिट के आधार पर 56 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां दी
कैथल। लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि यह आज का भारत है। एक सशक्त भारत है। विधायक पवन सैनी वीरवार को चंदाना गेट पर सैनी समाज के प्रतिनिधियों के जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जिसमें समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकसभा सीट पर अगर भाजपा का कोई प्रतिनिधि उनके समाज से आता है तो पूरा समाज एकजुट होकर साथ देगा। विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि इस देश में पिछले 70 सालों में कांग्रेस सरकार ने राज करके देश को पिछाड़ने का काम किया है। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1947 में देश को अखंड किया गया और अगर कांग्रेस की नीतियां ठीक होती तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। पवन सैनी ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री है। इस अवसर पर बैठक में सैनी समाज के पूर्व प्रधान बीरभान सैनी, सैनी सभा के प्रधान धर्मबीर सैनी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पाला राम सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल सैनी, गोपाल सैनी, सरपंच खानपुर रामनाथ, रामफल सैनी, सुरजीत सैनी, संदीप सैनी सीवन, रणबीर उर्फ लीलू सैनी, कृष्ण सैनी एडवोकेट, मीरा राम सैनी, बलबीर पटवारी, जगा सैनी, मोहन डाबी, टोनी सरपंच, मौजूद रहे।