अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा गरीब एंव जरुरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के 134 ए के नियम के तहत दी गई परीक्षा का परिणाम बुधवार की शाम को आया। इस मौके हुडा सेक्टर 19 स्थित बीइओ कार्यालय में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। परिणाम को लेकर अभिभावक अपने बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलवाने को लेकर सुबह से टक टकी लगाए बैठे थे। जैसे ही शाम के चार बजे तो शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में मेरिट लिस्ट को चस्पाया गया। जिसके बाद यहां पर लिस्ट में अपने बच्चों को नाम देखने के लिए अभिभावकों का तांता लगा रहा।
7000 से अधिक बच्चों ने दी थी परीक्षा:-134 ए के तहत गत रविवार को हुई परीक्षा में जिला के विभन्न छह से अधिक ब्लाक के सात हजार से भी अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि 134 ए के तहत लगभग 3500 के करीब सीटें आरक्षित थी। इस दौरान परीक्षा के परिणाम देखने आए जिन अभिभावकों के बच्चों का लिस्ट में नाम था उनके चेहरे तो खिल उठे लेकिन जिन बच्चों का इस लिस्ट में नाम नहीं आया वे निराश होकर वापिस लौटे।
21 से 27 अप्रैल तक होगी स्कूलों की कांऊसलिंग:-निशुल्क शिक्षा नियम 134 ए के तहत मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले बच्चों को स्कूल अलॉट करने की प्रकिया 21 अप्रैल से शुरु होगी। जो लगातार 27 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान सातों दिनों में दिनों के मुताबिक कक्षाओं के हिसाब से बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
134 ए के तहत हुई परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, बीइओ कार्यालय में उमड़ी अभिभावकों की भीड़
7000 से अधिक बच्चों ने दी थी परीक्षा, किसी के खिलेे चेहरे तो कोई निराश होकर लौटा वापिस
फोटो नंबर-16,17