फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सरंक्षण आयोग की टीम ने पांच स्कूलों में निरीक्षण, पांच बसों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाल संरक्षण आयोग की टीम ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बुधवार को स्कूलों को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण आयोग की टीम ने पांच बसों के चालान भी किए है। कुतुबपुर स्थित एक स्कूल की बस स्कूल के बाहर बिना पार्किंग के खड़ी थी। जिस पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने चालान किए।
सुबह सबसे पहले टीम डीएवी प्राइमरी स्कूल पहुंची वहां पर कोई भी बस नहीं थी। जिसके बाद टीम जाट कन्या स्कूल में पहुंची वहां पर स्कूल प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन संबंधी फार्म भरकर देने के आदेश दिए है। वहां पर स्कूलों के नियम लगभग पूरे मिले है। इसके बाद टीम राधा कृष्ण स्कूल पहुंची जहां पर टीम ने स्कूल के ड्राइवर बिना यूनिफॉर्म व पहचान पत्र के मिले। टीम ने स्कूल मुखिया फार्म भरने के आदेश दिए है। इसके बाद टीम सनराइज स्कूल में पहुंची जहां पर स्कूल बसें ऑन द रोड खड़ी थी। जिसमें पुलिस ने चार बसों का गलत पार्किंग पर मौके पर ही चालान किया। इसके बाद डीएवी व डीपीएस स्कूल में टीम ने निरीक्षण कर फार्म भरकर देने के आदेश दिए। इस दौरान एक निजी वाहन का भी चालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जिले के पांच स्कूलों में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत फार्म भरने के लिए आदेश दिए थे। जिसको लेकर वे जिले के पांच स्कूलों में गई थी। मौके पर स्कूल संचालकों को सुरक्षित वाहन स्कूल पॉलिसी के तहत नियमों के पालन करने के लिए आदेश दिए हैं। उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर सुरेन्द्र मोर, सब इंस्पेक्टर दुर्गा दास, एएसआई भीम सिंह मौजूद रहे।

स्कूल बसों में मिली खामियां, बिना आईकार्ड और यूनिफॉर्म के मिले चालक
- बाल संरक्षण आयोग की टीम ने पांच स्कूलों में निरीक्षण, पांच बसों के काटे चालान, खामियां दूर करने के निर्देश दिए
फोटो नंबर- 33 व 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें