फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा विभाग के अधिकारी के विरोध में उतरे गांव बालू के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कलायत। मनरेगा स्कीम में हो रहे घोटाले को लेकर गांव बालू के लोगों ने बीडीपीओ कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। बीडीपीओ ने शिकायत कर्ताओं की सारी शिकायतें सुनते हुए उनके जॉब कार्ड बनवाए जाने व कार्य दिलवाने का आश्वासन दिया। गांव बालू के गुरुदेव सिंह, राजू, उदय सिंह ने डीसी को शिकायत दी थी कि मनरेगा स्कीम की एबीपीओ कुछ कर्मचारियों के साथ मिल कर भारी घपलेबाजी कर रही हैं। उनका आरोप था कि अधिकारी एक जाती विशेष से संबंध रखती है तथा अपनी ही जाती के लोगों के जॉब कार्ड बना फर्जी कार्य दिखा कर पेमेंट की जा रही है। उन्होंने फर्जी मनरेगा खाते खुलवा रखे हैं जिनमें पैसे डाल कर संबंधित गांव के मेट के माध्यम से पैसे निकलवा कर हड़पने में लगी हैं। उनका आरोप था कि सारा फर्जीबाड़ा इतनी कुशलता से बुना गया है कि उसमें आला अधिकारियों तक को घपले का हिस्सा पहुंचाया जाता है। निशा, मधू, अंगूरी, मूर्ति, कुसुम डिंपल, धन्नो, कविता रोशनी, भतेरी, ईश्वर सिंह, डा.रमेश का कहना था कि उपरोक्त अधिकारी ने जिम्मेवार पद पर होते हुए भी जातीवाद का जहर फैला रखा है। अन्य जातियों के लोगों के जॉब कार्ड बनवाने के लिए फार्म तक नहीं दिए जा रहे। इन लोगों का कहना था कि मनरेगा अधिकारी ने अंबाला की तर्ज पर घोटाला किया है यदि उन को आगे सेंक्शन दी जाती है तो लोगों का प्रशासन से विश्वास ही उठ जाएगा। अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए अधिकारी ओछे हथकंडे तक अपना सकती हैं जिसको लेकर उन लोगों में भारी रोष है। जांच में शामिल होने के लिए लोगों ने एक स्वर से मांग की कि उक्त अधिकारी को पद से हटाया जाए। उनके साथ इस स्कैम में शामिल ग्राम सचिव व एसईपीओ की बदली की जाए ताकि मनरेगा में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
बीडीपीओ राजकुमार ने आश्वासन दिया कि वे अपनी जांच को उपायुक्त तक भिजवा देंगे तथा जॉब कार्ड बनवा कर पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।

मनरेगा विभाग के अधिकारी के विरोध में उतरे गांव बालू के लोग
लोगों का आरोप की एबीपीओ केवल एक ही जाती के लोगों के बना रही हैं जॉब कार्ड
पेमेंट में है भारी फर्जीवाड़ का भी आरोप
फोटो नंबर- 43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें