फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम फ्लाइंग निरीक्षण में 15 शिकायतें लंबित 758 पेंशन केस लटके

Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। समाज कल्याण विभाग में बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड, दस्तावेज और कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएम विंडो की 15 शिकायतें लंबित पाई गईं। इसके अलावा, जून माह से अब तक 758 पेंशन केस लंबित मिले, जिनमें बुज़ुर्ग पेंशन, विधवा, दिव्यांग, अविवाहित एवं निराश्रित बच्चों की पेंशन और विधुर पेंशन शामिल हैं। हाजिरी रजिस्टर की जांच में 10 नियमित कर्मचारी ड्यूटी पर पाए गए, जबकि दो अस्थायी कर्मचारी सोनीपत में तैनात थे। एचकेआरएनएल के सात कर्मचारी ड्यूटी पर थे और एक प्रशिक्षु अनुपस्थित मिला।

सीएम फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। उप-निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि लंबित मामलों के निस्तारण हेतु रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें